नायका के शेयर का सही प्राइस 600 रुपए, मालकिन ने 2 करोड़ शेयर गिरवी रखा

मुंबई- विश्लेषकों का मानना है कि नायका के शेयर का सही भाव 600 रुपए है। वैसे कल यह शेयर सुबह में 8% टूटकर 2,185 रुपए पर चला गया था।   

नायका का मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग खर्च सितंबर तिमाही में 286% बढ़कर 121 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले यह केवल 31.5 करोड़ रुपए था। कंपनी का शेयर एक्सचेंज पर 82.58% के साथ 2,054 रुपए पर लिस्ट हुआ था। इसका इश्यू का मूल्य 1,125 रुपए था। इसका मार्केट कैप 1.06 लाख करोड़ रुपए है।  

इश्यू के बाद नायका की मालकिन फाल्गुनी नायर ने अपने हिस्से का 4.38% शेयर (2.03 करोड़ शेयर) गिरवी रख दिया है। उनकी हिस्सेदारी 22.06% है। उन्होंने गिरवी लोन के लिए रखा है। गिरवी रखे गए शेयर्स की वैल्यू 4 हजार करोड़ रुपए है। उन्होंने इसे इन्फिना फाइनेंस के पास रखा है। यह कंपनी कोटक ग्रुप की है।  

यह स्पष्ट नहीं हुआ कि IPO से 5,352 हजार करोड़ रुपए जुटाने वाली फाल्गुनी IPO के तुरंत बाद शेयर्स को क्यों गिरवी रख दिया। जिस दिन यह शेयर्स लिस्ट हुआ यानी 10 नवंबर को, उसी दिन उन्होंने शेयर्स को गिरवी रखा है। BSE पर उन्होंने इसकी जानकारी 12 नवंबर को दी है।    

मार्केट एनालिस्ट संदीप सभरवाल ने एक अंग्रेजी पोर्टल से बातचीत में कहा कि नायका के शेयर का सही भाव 500-600 रुपए है। यह काफी महंगे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है। उनका मानना है कि नायका न तो नई उम्र की कंपनी है और न ही यह बाजार में ज्यादा बिखराव (डिसरप्टिव) है। यह ठीक उसी बिजनेस सेगमेंट में है, जिसमें कई अन्य कंज्यूमर कंपनियां मौजूद हैं।  

इस सेगमेंट में कई सारी कंपनियां पहले से मौजूद हैं जिनका अच्छा बिजनेस मॉडल है। कई दशक इन कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट को स्थापित करने में खर्च किया है। वैसे नायका की लिस्टिंग के बाद इसे तगड़ा झटका लगा है। सितंबर तिमाही में इसका फायदा 96% गिर कर 1.1 करोड़ रुपए रह गया। रेवेन्यू हालांकि बढ़कर 885 करोड़ रुपए रहा। जून तिमाही के मुकाबले फायदे में 69% की गिरावट आई है।  

वैसे कंपनी लगातार घाटे वाली रही है। हालांकि इश्यू से पहले इसने फायदा दिखाया था। मार्च 2019 में इसका घाटा 24.5 करोड़ रुपए, मार्च 2020 में 16.3 करोड़ रुपए का घाटा था। हालांकि मार्च 2021 में इसने 61 करोड़ रुपए का फायदा दिखाया था। जून तिमाही में इसने 3.5 करोड़ का फायदा दिखाया था। अब इसका फायदा 1.1 करोड़ रुपए रह गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *