151 पॉइंट्स की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स 61 हजार के पार

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 151 पॉइंट्स बढ़त के साथ खुला। यह सुबह के कारोबार में 61 हजार के आंकड़े को पार कर गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी आज 18,140 पर खुला था। इसने 18,210 का हाई बनाया। अभी 40 पॉइंट्स की तेजी के साथ यह 18,142 पर कारोबार कर रहा है। इसने 18,120 का निचला स्तर भी बनाया।

निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स 0.25% की तेजी में कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी मिडकैप 0.17% की तेजी में है। निफ्टी बैंक 0.29% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट में है। निफ्टी-50 में बढ़त वाले प्रमुख शेयर्स में UPL का स्टॉक 2.66% की तेजी के साथ 790 पर है। पावर ग्रुड 2.53%, हीरो मोटोकॉर्प 2.10% और सिप्ला 1.64% की तेजी के साथ है। कोल इंडिया में 3.47% की गिरावट है। टाटा स्टील में 1.69%, JSW स्टील में 1.43% और हिंडालको में 1.33% की गिरावट है।

सेंसेक्स में पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, ITC, TCS और इंफोसिस के शेयर्स में ज्यादा तेजी है। जबकि बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, SBI और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। इसके पहले शुक्रवार को तीन दिनों तक लगातार गिरावट के बाद BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 767.00 अंक या (1.28%) चढ़कर 60,686.69 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी 229.15 या 1.28% की तेजी के साथ 18,102.75 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *