कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन का ब्याज बढ़ाया, अब 6.55% मिलेगा कर्ज

मुंबई- निजी सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने इसकी शुरुआत की है। बैंक अब घर के लिए दिए जाने वाले कर्ज पर 6.55% सालाना ब्याज लेगा। अभी तक यह ब्याज दर 6.50% थी। बैंक ने सोमवार को इसकी घोषणा की। बैंक ने कहा कि ब्याज की नई दर 9 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच लागू रहेगी। 9 नवंबर और 10 दिसंबर दोनों दिन भी इसमें लागू रहेंगे। बैंकिंग इतिहास में इस समय सबसे कम ब्याज दरें लोन पर और डिपॉजिट पर है। लोन पर ब्याज दरें 6.45% जबकि डिपॉजिट पर यह 6% से नीचे पहुंच गई है। ज्यादातर बैंक इस समय 6.5 से लेकर 7% के बीच होम लोन दे रहे हैं।   

यूनियन बैंक इस समय 6.45% पर होम लोन दे रहा है। होम लोन इंडस्ट्री में यह सबसे कम ब्याज दर है। इससे पहले सितंबर में कोटक महिंद्रा बैंक ने त्योहारी सीजन में दरों को कम किया था। उस समय बैंक 6.50% पर होम लोन देने की घोषणा की थी। यह सीमा 8 नवंबर को खत्म हो गई। बैंक ने इसके बाद ब्याज दर बढ़ा दिया है। बैंक ने कहा कि लोन के लिए जो भी एप्लिकेशन 8 नवंबर तक बैंक को मिली होगी, उन्हें 6.5% के ब्याज पर ही लोन मिलेगा। हालांकि यह लोन 15 नवंबर से पहले डिस्बर्स भी हो जाएगा। अगर लोन का डिस्बर्समेंट उसके बाद होगा तो फिर 6.55% ब्याज देना होगा।  

इस बारे में कोटक महिंद्रा बैंक के कंज्यूमर असेट्स के प्रेसीडेंट अंबुज चंद्राना ने कहा कि बहुत हाल के समय तक हमारा 60 दिनों का त्योहारी होम लोन काफी सस्ता था। हमने काफी मजबूत मांग ग्राहकों की ओर से देखी थी। हम नए होम लोन रेट को अब आगे बढ़ाना चाहते हैं। इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक के MD उदय कोटक ने सोशल मीडिया पर कहा कि रिजर्व बैंक को अब अपनी मॉनिटरी पॉलिसी को सामान्य करना चाहिए। यानी जो राहत रिजर्व बैंक ने दी थी, उसे वापस लिया जाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *