तिहरे शतक की बढ़त के साथ 60,255 पर खुला सेंसेक्स, अब 200 पॉइंट्स की गिरावट

मुंबई- शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 318 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 60,385 पर खुला। हालांकि कारोबार के कुछ ही मिनट बाद बाजार में गिरावट आ गई। फिलहाल सेंसेक्स 200 अंक गिरावट के साथ 60 हजार के नीचे 59,940 पर कारोबार कर रहा है। दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार 60 हजार के ऊपर बंद हुआ था। 
चार दिनों तक शेयर बाजार में लंबी छुट्‌टी रही। आज बाजार ने 60,434 का हाई बनाया जबकि 59,935 इसका निचला स्तर था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से करीबन 10 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि बाकी शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। सनफार्मा, HDFC बैंक, डॉ. रेड्‌डी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर्स में आज गिरावट है। जबकि लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन और मारुति के शेयर्स में बढ़त रही।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) में आज 18 अंकों की गिरावट है। निफ्टी 17,898 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि सुबह में निफ्टी बढ़त के साथ खुला था और 18,040 का हाई बनाया था और इसी लेवल पर यह खुला था। निफ्टी नेक्स्ट 50 और निफ्टी बैंक में आज गिरावट है। निफ्टी के शेयर्स में इंडसइंड बैंक, डिवीज लैब और सन फार्मा में गिरावट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *