माधुरी दीक्षित ने लिया किराए पर फ्लैट, साल का 1.5 करोड़ देंगी किराया
मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई के वरली इलाके में किराए पर फ्लैट लिया है। इस प्लैट का महीने का वह 12.50 लाख रुपए किराया देंगी। यानी साल में 1.50 करोड़ रुपए उन्हें किराया देना होगा।
जानकारी के मुताबिक, माधुरी दीक्षित ने वरली में फोर सीजन होटल के पहले इंडिया बुल्स के प्रोजेक्ट में यह फ्लैट लिया है। 5,500 वर्ग फुट के इस फ्लैट में 5 कार पार्किंग की सुविधा है। यहां से समुद्री व्यू दिखता है और यह काफी पॉश इलाके में फ्लैट है।
वरली के डॉ. ई मोजेस रोड पर इंडिया बुल्स ने इस प्रॉपर्टी को बनाया है। माधुरी दीक्षित ने इसे 36 महीने यानी 3 साल के लिए किराए पर लिया है। हर साल उन्हें किराए में 5 पर्सेंट बढ़ाकर देना होगा। इस तरह से 36 महीने के लिए वे 4.73 करोड़ रुपए किराया देंगी। माधुरी दीक्षित का घर इस बिल्डिंग में 29 वें फ्लोर पर है और इसके लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपए डिपॉजिट जमा कराया है।
माधुरी अभी तक इस घर में नहीं आई हैं। कहा जा रहा है कि वे रहने के लिए ली हैं और इसमें इंटीरियर और अन्य काम फिलहाल कराया जा रहा है। इंडिया बुल्स लक्जरी रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट है जो बिजनेसमैन, आंतरप्रेन्योर्स और अन्य लोगों के लिए जाना जाता है। यह प्रोजेक्ट 10 एकड़ में फैला है और इसमें 100-100 करोड़ रुपए तक के फ्लैट हैं।