टाटा मोटर्स और कई अच्छे शेयर्स में 20 पर्सेंट की गिरावट, देखिए कौन से हैं शेयर

मुंबई- संभावना यह है कि दिवाली के मूड में बाजार में मुनाफा वसूली हो सकती है। इससे आगे बाजार में और गिरावट भी हो सकती है। दो दिनों मेंBSE सेंसेक्स में आई 1800 अंकों से ज्यादा की गिरावट ने अच्छे खासे शेयर्स की जमकर पिटाई कर दी है। ऐसे में कई अच्छे शेयर्स इस समय 10 से 20% के डिस्काउंट पर आ गए हैं।  

टाटा ग्रुप के शेयर्स की, जिनमें जमकर गिरावट आई है। टाटा मोटर्स का शेयर पिछले हफ्ते 532 रुपए तक चला गया था। पर अब यह 483 रुपए पर कारोबार कर रहा है। यानी करीबन 9% की गिरावट इस शेयर्स में आई है। टाटा एलेक्सी की बात करें तो यह शेयर्स 6,610 रुपए से गिर कर 5,871 रुपए पर आ गया है। इस शेयर्स में 10% से ज्यादा की गिरावट आई है।  

टाटा पावर का शेयर 269 रुपए से गिरकर 214 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर्स में 20% की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स और टाटा पावर एक साल के हाई पर जाकर वापस आए हैं। टाटा कम्युनिकेशन का शेयर्स 1,539 से गिर कर 1,304 रुपए पर आ गया है। जबकि टाटा केमिकल्स का शेयर 1,158 से गिर कर 901 रुपए पर आ गया है।  

इसी तरह टाटा कॉफी का शेयर 254 रुपए से 207 रुपए पर जबकि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) का शेयर 3,990 से टूट कर 3,398 रुपए पर आ गया है। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प का शेयर 1,734 रुपए से घट कर 1,509 रुपए पर आ गया है। इसमें करीबन 20% की गिरावट आई है।  

सरकारी कंपनी NTPC का शेयर 6% गिर कर 132 रुपए पर जबकि ITC का शेयर 6% गिर कर 223 रुपए पर आ गया है। ITC हाल ही में 260 रुपए तक गया था जो कई सालों बाद इसने टच किया है। बजाज फाइनेंस का शेयर 5.69%, टेक महिंद्रा का शेयर 5.38%, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 4.66%, HDFC बैंक का शेयर 4.28% और ICICI बैंक का शेयर 3.22% टूटा है। बाजार की गिरावट से दो दिनों में मार्केट कैप में करीबन 6 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है।  

एक्सिस बैंक का शेयर 12% गिरा है। यह शेयर 860 से गिर कर 742 रुपए पर आ गया है। हालांकि इसने सितंबर की तिमाही में तीन गुना ज्यादा फायदा कमाया है। फिर भी इसके शेयर्स की जमकर पिटाई हुई है। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर इसी दौरान 8% से ज्यादा गिरा है। यह 2,032 रुपए पर कारोबार कर रहा है।  

विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 5,142 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेच डाले। अक्टूबर में इन निवेशकों ने भारतीय बाजार से 25,572 करोड़ रुपए की निकासी की है। मार्च 2020 के बाद यह पहली बार है, जब किसी एक महीने में इतना ज्यादा पैसा विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार से निकाला है। मार्च 2020 में इन निवेशकों ने 65 हजार करोड़ रुपए की निकासी की थी। भारत में कोरोना की वजह से मार्च 2020 में ही लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी। जुलाई 2021 में 23,193 करोड़ रुपए इन निवेशकों ने निकाले थे। 

यह लगातार दूसरा हफ्ता रहा, जिसमें बाजार में गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते में लगातार तीन दिन बाजार गिरावट के दौर में रहा। बाजार की गिरावट के दो कारण रहे। एक तो दिवाली में मुनाफा वसूली और दूसरा रिजर्व बैंक द्वारा सिस्टम से लिक्विडिटी को निकालने का मामला। हालांकि मोदी सरकार ने रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास को 3 साल के लिए एक्सटेंशन देकर यह संकेत देने की कोशिश की है कि रिजर्व बैंक अच्छा काम कर रहा है।  

बाजार की इस भारी गिरावट में जानकार कहते हैं कि बहुत सावधानी के साथ खरीदारी या बिक्री करनी चाहिए। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा कहते हैं कि बाजार फिलहाल दिवाली के मूड में है। इसमें आगे मुनाफा वसूली होने की उम्मीद है। ऐसे में गिरावट और भी ज्यादा हो सकती है। वे कहते हैं कि पिछले 8 महीने में बाजार के लिए यह सबसे खराब हफ्ता रहा है। पिछले महीने विदेशी निवेशकों (FII) ने 15,700 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। विदेशी निवेशक इसलिए शेयर बेच रहे हैं क्योंकि मॉर्गन स्टेनली और नोमुरा ने भारतीय बाजार को डाउनग्रेड कर दिया है। ज्यादा वैल्यूएशन की वजह से इन दोनों ने इक्वेल वेट में डाल दिया है।  

एडलवाइस ने निवेशकों के लिए दिवाली में कुछ शेयर्स को खरीदने की सलाह दी है। इसमें बिरला सॉफ्ट ब्रिगेड इंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक, इंडो काउंट, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, आइनॉक्स लेजर और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर्स की सिफारिश की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *