अगली दिवाली तक इन शेयर्स में मिलेगा बेहतर रिटर्न, देखिए कौन से शेयर हैं
मुंबई- आपके लिए बेहतरीन स्टॉक खरीदने का मौका है। HDFC सिक्योरिटीज ने निवेशकों के लिए अगले एक साल में ऐसे स्टॉक चुने हैं जिसमें 50 पर्सेंट तक का रिटर्न मिल सकता है।
HDFC सिक्योरिटीज का मानना है कि इक्विटीज का आगे भी प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। सरकारी कंपनियों के शेयर्स भी आगे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। पिछली कुछ तिमाहियों के कमजोर प्रदर्शन के बाद ऑटो और कैपिटल गुड्स में भी अच्छी तेजी आ सकती है।
भारती एयरटेल के शेयर को इस ब्रोकरेज हाउस ने 623 रुपए के आस-पास खरीदने की सलाह दी है। अगले साल दिवाली तक यह 810 रुपए तक जा सकता है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर अगले साल 385 रुपए तक जा सकता है। पर इसे तब खरीदें जब यह 280 रुपए तक गिर जाए।
ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि लार्सन एंड टुब्रो के शेयर को 1,598 रुपए की गिरावट पर खरीदें। यह अगले साल 2,077 रुपए तक जा सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2,336 रुपए की गिरावट पर खरीदने की सलाह इस ब्रोकरेज हाउस ने दी है। यह शुक्रवार को 2,538 रुपए पर बंद हुआ है। अगली दिवाली तक इसका लक्ष्य 2,986 रुपए रखा गया है।
अडाणी पोर्ट के शेयर को अभी या फिर 695 रुपए की गिरावट पर खरीद सकते हैं। यह शेयर अगली दिवाली तक 936 रुपए तक जा सकता है। यानी यहां से इसमें 35 पर्सेंट तक का मुनाफा मिल सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस हफ्ते में अच्छी तेजी दिखाई है। इसका शेयर 103 रुपए तक चला गया। इस शेयर को 83 रुपए की गिरावट पर खरीदने की सलाह दी गई है। अगली दिवाली तक यह 113 रुपए तक जा सकता है।
एरिस लाइफ साइंसेस के शेयर को इसने 725 रुपए तक गिरने पर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि सीईएससी के शेयर को 84 रुपए के आस-पास खरीद सकते हैं। यह शेयर अगले साल दिवाली तक 113 रुपए तक जा सकता है। यह अगली दिवाली तक 966 रुपए तक जा सकता है। सरकारी बैंक इंडियन बैंक के बारे में इस ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि यह 213 रुपए तक एक साल में जा सकता है. हालांकि इसे 152 रुपए की गिरावट पर खरीदना चाहिए।
नेटवर्क 18 के शेयर को इसने 68 रुपए की गिरावट पर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि यह शेयर अगली दिवाली तक 106 रुपए के आस-पास जा सकता है। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेस का शेयर अगली दिवाली तक 227 रुपए पर जा सकता है। पर इसे 167 रुपए की गिरावट पर खरीदना चाहिए।