20 करोड़ के फ्रॉड के आरोप में मुंबई का ब्रोकर गिरफ्तार
मुंबई- मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक अफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने 20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में एक ब्रोकर को गिरफ्तार किया है। इस ब्रोकर ने अपने तमाम ग्राहकों के पैसों को इधर से उधर किया।
जानकारी के मुताबिक, पेंटागन स्टॉक ब्रोकर्स के डायरेक्टर महावीर तोशनीवाल ने कई सारे फर्जी अकाउंट खोले। इसमें उन्होंने तमाम ग्राहकों के पैसों को घुमा दिया। इसकी कोई जानकारी उन्होंने ग्राहकों को नहीं दी। उन्होंने ग्राहकों के साथ करीबन 20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।
जानकारी के मुताबिक, तोशनीवाल और उनकी पत्नी दीपा और कुछ अन्य लोगों को चीटिंग, फोर्जरी और अन्य के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पेंटागन स्टॉक ब्रोकर की शेयरहोल्डर मधु लुनावत ने बीकेसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। मधु लुनावत कंपनी में मेजोरिटी शेयर होल्डर हैं। उनके मुताबिक, तोशनीवाल ने लोन लिया और उसके सामने पेंटागन के ग्राहकों के शेयर्स को गिरवी रख दिया। इसमें लुनावत की भी सिक्योरिटी थी।