डीजल के दाम दूसरे दिन बढ़े, अब 89 रुपए के पार पहुंची कीमत
मुंबई- आज लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में सोमवार को डीजल के दाम में प्रति लीटर 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद यहां डीजल 89.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले रविवार को भी डीजल के दाम में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल प्रति लीटर 101.19 रुपए पर स्थिर है।
इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 101.19 और 89.32 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 9 महीने से भी कम में पेट्रोल 17.22 और डीजल 15.20 रुपए महंगा हुआ है।
कच्चे तेल (क्रूड ऑइल) के दाम एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड शनिवार को 78 डॉलर प्रति बैरल के लेवल को पार कर 78.20 डॉलर पर पहुंच गया। कच्चा तेल 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में ये 78.24 पर पहुंचा था। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।