वेदांता के हर शेयर पर मिलेगा 18.50 रुपए का डिविडेंड
मुंबई- वेदांता के बोर्ड ने बुधवार को फिस्कल ईयर 2022 के लिए 18.50 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी अंतरिम डिविडेंड बांटने पर 6877 करोड़ रुपए जारी करेगी। कंपनी ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने 18.50 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। 1 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयरों पर कंपनी 18.50 रुपए का अंतरिम डिविडेंड देगी।
फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए यह पहला अंतरिम डिविडेंड होगा। अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट का रिकॉर्ड डेट 9 सितंबर होगा। यानी जिन लोगों के पास 9 सितंबर तक वेदांता के शेयर होंगे उन्हें अंतरिम डिविडेंड का फायदा मिलेगा। वेदांता दुनिया की दिग्गज डायवर्सिफाई नेचुरल रिसोर्सेज कंपनी वेदांता रिसोर्सेज की सब्सिडियरी है। इस कंपनी का कारोबार भारत, साउथ अफ्रीका, नामीबिया और ऑस्ट्रेलिया तक फैला है।