मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के इस वाइस प्रेसीडेंट पर पत्नी ने लगाया मारने, और गलत तरीके से सेक्स का आरोप
मुंबई- देश की लीडिंग फाइनेंशियल सर्विसेस और कई कारोबार में शामिल मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के एक वाइस प्रेसीडेंट पर उसकी पत्नी ने मारने पीटने और अप्राकृतिक तरीके से सेक्स करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पवई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह अधिकारी मोतीलाल ओसवाल ग्रुप में वाइस प्रेसीडेंट है। 40 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे लगातार अप्राकृतिक तरीके से सेक्स के लिए दबाव डालता है। साथ ही उसके ससुर और ससुराल के अन्य सदस्य उसे दहेज और अन्य के लिए सताते रहते हैं।
शिकायत के मुताबिक, इस मामले में पत्नी ने ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत 17 अगस्त को की गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले की जांच जारी है।
पत्नी ने कहा है कि उसकी शादी मई 2013 में उक्त अधिकारी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोगो ने दहेज के लिए सताना शुरू कर दिया। उसका पति भी इस काम में ससुराल के लोगों का साथ देता था। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने पति की वित्तीय रूप से सहायता की और अन्य परिवार के सदस्यों ने भी की। यह मदद कई सारे अवसरों पर की गई।
पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल के लोगों ने उसके सोने के गहने और अन्य कैश मिलाकर 1.5 करोड़ रुपए की रकम अपने पास रख ली है। उसने कहा कि वह अपने पति और ससुराल से तंग आकर यह शिकायत दर्ज कराई है। इस महिला के दो बच्चे भी हैं और यह अभी अपने मायके में रहती है।