बिक जाएगा मुंबई का यशोभूमि न्यूज पेपर, 15 करोड़ रुपए रखी गई है कीमत
मुंबई- मुंबई में हिंदीभाषियों के पुराने और लोकप्रिय अखबार यशोभूमि बिक सकता है। खबर है कि इसके मालिक इस अखबार को बेचने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए रखी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अखबार लगातार घाटे में है। इसका रेवेन्यू भी काफी कम है।
खबर है कि हाल में मुंबई के ही एक हिंदी अखबार ने इस बारे में यशोभूमिे के मालिकों से चर्चा की थी। इन्होंने यशोभूमि के लिए 5-6 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। हालांकि मामला नहीं पटा। इसके बाद भी यशोभूमि के मालिक इसे बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि अखबार के पुराने मालिक की मौत के बाद अब नए मालिकों मे अखबार चलाने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है। इसलिए इसे बेचना चाहते हैं। अखबार के मालिक और धंधों को चलाना चाहते हैं। उनके पास ग्रुप में कुल 4-5 अखबार हैं ज दक्षिण भाषा, मराठी और हिंदी में हैं। ग्रुप ने एक हिंदी अखबार हिंदमाता को काफी पहले बंद कर दिया था।
सूत्रों के अनुसार कंपनी ने लोगों से कहा है कि वे निकलना चाहते हैं तो निकल सकते हैँ। ग्रुप इस अखबार को बेचने की योजना बना रहा है। इसके बाद से इस अखबार के लोग दूसरे अखबारों में अपनी जुगाड़ लगा रहे हैं। यशोभूमि इस समय मुंबई में सबसे ज्यादा बिकने वाले हिंदी अखबारों में दूसरे नंबर पर है।

