भारत का अप्रैल-जून 2021 की तिमाही में प्लास्टिक्स निर्यात 55% बढ़ा

मुंबई- प्लास्टिक्स निर्यातकों की शीर्ष नोडल संस्था प्लास्टिक्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (प्लेक्सकाउंसिल) के अनुसार, अप्रैल से जून 2021 के दौरान भारत का प्लास्टिक्स निर्यात अप्रैल-जून 2020 के 2,21 करोड़ डॉलर से 55% की मजबूती वृद्धि के साथ 3,41 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। भारत ने जून 2021 में 60.4% की वृद्धि के साथ 1,30 करोड़ डॉलर का निर्यात किया। जून 2020 में 81 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया था।  

महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 21 में भारत का प्लास्टिक्स का निर्यात लगभग 10 अरब डॉलर हुआ। कंजूमर और हाउसवेयर, कमपोजिट/ एफआरपी प्रोडक्ट, फ्लोर कवरिंग, लेदर क्लॉथ और लैमिनेट, पाइप और फिटिंग, वोवन सॉक्स और एआईबीसी जैसे पैनल ने वित्त वर्ष 22 की प्रथम तिमाही में बेहतर 3 अंकीय वृद्धि दर्ज की जबकि इस अवधि में वैश्विक निर्यात में 100% की वृद्धि हुई थी।  

वित्त वर्ष 22 की प्रथम तिमाही में मानव हेयर और संबंधित प्रोडक्ट के निर्यात में 350% से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई। वित्त वर्ष 22 की प्रथम तिमाही में राइटिंग इंस्ट्रूमेंट(74%), रिजिड पैकेजिंग(52.6%), कोर्डिज और फिशनेट(60.9%), पॉलिस्टर फिल्म्स(34.7%), और प्लास्टिक रॉ मैटेरियल(16.9) जैसे पैनल ने भी 10 पर्सेंट से ज्यादा बृद्धि की। हाल के बाजार अध्ययन में प्लेक्सकाउंसिल ने कहा कि प्रथम तिमाही के दौरान प्लेक्सकाउंसिल ने निर्यात बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए। उसने फ्रांस और यूरोप को भारत का प्लास्टिक निर्यात बढ़ाने के लिए इंडो- फ्रेंच चेंबर के साथ हाथ मिलाया। 

भारत का यूके को प्लास्टिक के निर्यात में 5.6 अरब डॉलर की वृद्धि होने की संभावना है। भारत यूके को 365.7 मिलियन डॉलर का निर्यात कर रहा है। प्लेक्सकाउंसिल के चेयरमैन अरविंद गोयनका ने कहां कि वित्त वर्ष 22 की प्रथम तिमाही में प्लास्टिक निर्यात मैं दिखी वृद्धि भारतीय निर्यातकों के भारी प्रयास और उद्यमशीलता की भावना को दर्शाती है, जिन्होंने महामारी के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद वृद्धि दर्ज की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *