सोने की कीमतों में भारी गिरावट, आने वाले दिनों में और गिरेगी
मुंबई– सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट फिर गिरावट आई है। सोना 559 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार ये 501 रुपए सस्ती होकर 71,638 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतें आने वाले दिनों में और गिर सकती हैं। यह 47 हजार के भी नीचे जा सकता है।
अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था में एक बार फिर स्थिरता आने लगी है और इससे डॉलर मजबूत होने लगा है। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोना सस्ता होता है और डॉलर कमजोर होता है तो सोना महंगा होने लगता है। सोमवार को डॉलर में तेजी के साथ सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1,854 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
मई महीने में सोना 2,241 रुपए महंगा हुआ है। 30 अप्रैल को सोना 46,791 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 31 मई का 49,032 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की बात करें तो 30 अप्रैल को ये 67,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी जो 31 मई को 71,350 रुपए पर पहुंच गई। यानी मई में ही ये 3,550 रुपए महंगी हुई है।
पिछले साल जब कोरोना अपने चरम पर था तक सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अगस्त 2020 में 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। उस समय कोरोना महामारी के कारण निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ था। इस समय फिर एक बार ऐसा ही माहौल बनने लेगा है।