इस महीने में 2800 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ा सोना
मुंबई– लगातार 3 दिन सोने के दाम कम होने के बाद आज फिर से बढ़े हैं। आज सोना 166 रुपए महंगा होकर 47,027 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अप्रैल महीने में ही सोना 2,837 महंगा होकर 47,027 पर पहुंच गया है। 31 मार्च को ये 44,190 रुपए पर था। वहीं अप्रैल में चांदी भी 5700 रुपए महंगी हुई है। 31 मार्च को अब बाजार बंद हुआ था तब चांदी 62,862 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी जो अब 68,567 रुपए पर पहुंच गई है। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक्सपर्ट को सोने में आगे और तेजी आने की उम्मीद है।
अभी कोरोना के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इसका फायदा सोने को मिल सकता है। आने वाले महीनों में सोना फिर 55 हजार तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा ही महौल रहा तो आने वाले 5 से 6 महीनों यानी दिवाली तक सोना 60 हजार रुपए पर पहुंच सकता है। सोने में अभी जिस हिसाब की तेजी है अगर वैसा ही चलता रहा तो सोना मई के आखिर तक 55 हजार तक पहुंच सकता है। अभी कोरोना के कारण ज्यादातर चीजें सोने के सपोर्ट में ही हैं। ऐसे में अगर आप बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो इसमें निवेश कर सकते हैं।
कोरोना के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसके शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होत रहा है। माना जाता है कि इस दौरान निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं। इससे भी सोने के दाम बढ़ने लगते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर कमजोर हो रहा है। इतना ही नहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इससे भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
चीन में बैंकों को सोना इंपोर्ट करने की मंजूरी से आने वाले दिनों में सोने-चांदी में तेजी देखने को मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोने की कीमत 1,773 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। 1 अप्रैल को सोना 1,730 अमेरिकी डॉलर पर था। खुदरा और थोक महंगाई दर के आंकड़ों भी 8 साल के उच्चतम स्तर पर आ गए हैं। जिससे सोना और चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।