सोने की कीमतें 717 रुपए गिर कर 46 हजार रुपए पर पहुंची
मुंबई- सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट है। सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में 717 रुपए की गिरावट के साथ 46,102 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में सोने की कीमत 46,819 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, चांदी 1,274 रुपए की गिरावट के साथ 68,239 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले ये 69,513 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा, “दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 717 रुपए की गिरावट आई।” अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,786 अमरीकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 27.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 237 रुपए या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,662 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 13,206 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.81% की बढ़त के साथ 1,784.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 134 रुपए या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,238 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 12,641 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 0.71% की गिरावट के साथ 27.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा थी।