गूगल बंद करेगा सर्च इंजन, सरकार ने कहा गूगल से है खतरा
मुंबई- ऑस्ट्रेलिया सरकार और गूगल के बीच मीडिया पेमेंट कानून को लेकर बीते एक महीने से विवाद चल रहा है। ऐसे में अब गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सर्च इंजन बंद करने की धमकी दी है। गूगल ने कहा कि उसे लोकल न्यूज पब्लिशर्स को पेमेंट करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो कंपनी अपना सर्च इंजन देश में बंद कर देगी।
पहले गूगल ने सर्च में ऑस्ट्रेलियन न्यूज वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया था। इस पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा था कि गूगल को हमारे कंटेंट पर रोक लगाने की बजाय उसके लिए पेमेंट करने पर ध्यान देना चाहिए। फेसबुक को भी इस कानून से टारगेट किया गया है। उसने भी इस कानून का विरोध किया है। फेसबुक ने सुनवाई को लेकर एक बार फिर कहा कि वह अपनी सेवाएं ब्लॉक करने पर विचार कर रहे हैं।
इस मामले में गूगल के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर, मेल सिल्वा ने एक संसदीय सुनवाई में कहा कि ऑस्ट्रेलिया ऐसे कानून बना रहा है जिससे बड़ी टेक कंपनियों को छोटे पब्लिशर और ब्रॉडकास्टर्स को कंटेंट के लिए पैसे देने होंगे। संसद में अभी इस कानून पर बहस चल रही है। जल्द ही इस पर वोटिंग भी हो सकती है।
PM मॉरिसन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया उन चीजों के लिए नियम बनाता है जो आप ऑस्ट्रेलिया में कर सकते हैं। यह हमारी संसद द्वारा किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में इसी तरह से काम होता है। उन्होंने कहा कि दोनों को ज्यादा पावर मिलना लोकतंत्र के लिए खतरा साबित हो सकता है। ऐसे में अमेरिकी सरकार ने इसी हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई सरकार को कहा था कि उन्हें अपना ये कानून वापस ले लेना चाहिए। इसके बदले उन्हें कोई स्वैच्छिक कोड लेकर आना चाहिए।