टीसीएस का शेयर 2,932 पर पहुंचा, मार्केट कैप 11 लाख करोड़ के पार
मुंबई– टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) 11 लाखकरोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली दूसरी कंपनी बन गई है। हालांकि यह पहली बार इस स्तर को पार किया है। आज सुबह इसका शेयर एक सालके ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। बीएसई पर इसका शेयर 2,931 रुपए को टच किया। इससे इसकामार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपए हो गया। हालांकि शेयर बाद में 2932 रुपए पर पहुंच गया था।
रिलायंस पहले नंबर पर
बता दें कि देश में सबसे ज्यादा मार्केट कैप वालीकंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) है। इसकामार्केट कैप 12.72 लाख करोड़ रुपए है। उसके बाद टीसीएस है। हाल के 3 महीनों की बात करें तो RILऔर टीसीएस के बीच में जो मार्केट कैप का अंतर हैवह 6 लाख करोड़ रुपए से घट कर अब 1.72 लाखकरोड़ रुपए हो गया है। टाटा कंसलटेंसी का शेयर लगातार नई ऊंचाई छू रहा है जबकि RIL का शेयरलगातार खराब प्रदर्शन कर रहा है।
एक साल पहले दोनों बराबरी पर थीं
वैसे एक साल पहले तक टीसीएस और रिलायंस केबीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं था। लेकिन कोरोना मेंजियो टेलीकॉम में हिस्सेदारी बेचने से रिलायंस केशेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। इसी वजह से इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन में तेजी आई। देश मेंतीसरे नंबर पर निजी सेक्टर का सबसे बड़ा बैंकHDFC बैंक है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन7.78 लाख करोड़ रुपए रहा है। इसी महीने में इसने8 लाख करोड़ रुपए के स्तर को छुआ था।
इंफोसिस का भी शेयर टॉप पर
सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी (आईटी) इंफोसिस काशेयर शेयर 1,239 रुपए पर कारोबार कर रहा है।इसका मार्केट कैप 5.27 लाख करोड़ रुपए है।एचडीएफसी पांचवें नंबर पर है। इसका मार्केट कैप4.40 लाख करोड़ रुपए है। देश में टाटा ग्रुप कीकुल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पहले नंबर परहै। दूसरे नंबर पर एचडीएफसी ग्रुप है। इन दोनों नेरिलायंस ग्रुप को मार्केट कैप में पीछे छोड़ दिया है।
टाटा ग्रुप की 28 कंपनियां लिस्टेड
टाटा ग्रुप की कुल 28 कंपनियां लिस्टेड हैं। जबकि एचडीएफसी ग्रुप की कुल 4 कंपनियां लिस्टेड हैं।रिलायंस ग्रुप में 6 कंपनियां लिस्टेड हैं।टाटा मेंटीसीएस, एचडीएफसी ग्रुप में एचडीएफसी बैंक औररिलायंस में रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप केलिहाज से सबसे बड़ी कंपनी हैं।रिलायंस के शेयरोंकी जहां हाल में जमकर पिटाई हुई है वहीं टीसीएसऔर एचडीएफसी बैंक के शेयर लगातार नई ऊंचाईछू रहे हैं।टीसीएस का 16 हजार करोड़ रुपए काबायबैक भी इस समय खुला है। इससे इसके शेयरोंमें तेजी बनी हुई है।