इस बीमा कवर में ऑर्गन ट्रांसप्लांट, किडनी, ब्रेन सर्जरी, एड्स पर भी मिलेगा कवर
मुंबई- स्वास्थ्य बीमा के उत्पादों के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस ने 60 गंभीर बीमारियों वाली बीमा योजना को पेश किया है। इसमें बड़ी और छोटी दोनों बीमारियों को कवर किया जाएगा. इसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट, किडनी फेल, कैंसर, ब्रेन सर्जरी, सीएलएस से संबंधित एचआईवी, एड्स, हेड ट्रामा, अंधापुन और अन्य सभी बीमारियों को शामिल किया गया है।
लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस ने इस कवर को क्रिटिकल कनेक्ट के नाम से लांच किया है। यह हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ग्राहकों को खर्च का प्रबंधन करने में मदद करेगी। यह पॉलिसी एकमुश्त राशि ग्राहक को देगी जो इन गंभीर बीमारियों को पॉलिसी के अंदर कवर करती होगी। इसके तहत ग्राहक दो प्लान में से चुन सकते हैं। एक तो एक लाख से एक करोड़ रुपए के सम इंश्योर्ड और दूसरा प्लान में ग्राहक को हर्ट प्रोटेक्ट, कैंसर प्रोटेक्ट आदि पर अलग अलग कवर मिलेंगे। अगर ग्राहक पहली प्लान लेता है तो उसे 9,25 या फिर 43 गंभीर बीमारियों के लिए कवर मिलेगा।
कंपनी के एमडी रूपम अस्थाना ने कहा कि यह पॉलिसी 18 साल की उम्र से लेकर 65 साल तक की उम्र के लिए ली जा सकती है। एक लाख से एक करोड़ वाली पॉलिसी में सभी तरह के खर्च को कवर किया जाएगा। इस पॉलिसी में 80 डी के तहत टैक्स लाभ भी मिलेगा। इसमें दावों का निपटारा तेजी से, आसानी से और बिना झंझट के होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर बढ़ते खर्च के कारण कंपनी ने इस तरह की पॉलिसी पेश की है। यह लागत में कमी करती है और आसानी से इलाज के लिए पैसे मिल जाते हैं।