प्रभजीत सिंह बने उबर के भारत, दक्षिण एशिया के प्रेसीडेंट
मुंबई- उबर ने प्रभजीत सिंह को भारत और दक्षिण एशिया के प्रेसीडेंट के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी का मानना है कि मोबिलिटी बिजनेस में कंपनी की ग्रोथ फेज के लिए प्रभजीत सिंह फिट बैठते हैं। साथ ही इससे भारत में यात्रियों की सुरक्षा पूरे भारत, लंका और बांगलादेश में सुनिश्चित की जा सकेगी। उनकी नियुक्ति तुरंत लागू हो गई है।
इस बारे में एशिया पैसिफिक के उबर के जनरल मैनेजर प्रदीप परमेश्वरन ने कहा कि प्रभजीत सिंह की नियुक्ति से हमें खुशी है। भारत और दक्षिण एशिया हमारे तेजी से बढ़ते हुए और रणनीतिक बाजारों में से एक है। प्रभजीत सिंह पैसनेट और इनोवेटिव लीडर हैं। वे उबर को जमीन से बिल्ड करने में मददगार रहे हैं। उन्होंने एक कैटिगरी को स्थापित किया है।
प्रभजीत सिंह ने कहा कि मै इस नई जवाबदारी से काफी उत्साहित हूं। हम नए कोलैबरेशन के साथ उबर को भारत और दक्षिण एशिया में एक नए रूप में स्थापित करेंगे। नई सेवाओं और नए उत्पादों का इसमें समावेश होगा। हमारे शहरों के लिए उबर एक इंटीगरल पार्ट में से एक है। प्रभजीत सिंह आईआईटी खड़गपुर और आईआईएम के छात्र रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2015 में मैकेंजी को छोड़कर उबर ज्वाइन किया था।